फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children go to school at risk

जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे

Wed, 14 Nov 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Children go to school at risk
बंगापानी में गरारी के सहारे गोरी नदी पार करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

जिले के कई दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। बंगापानी क्षेत्र के गांवों के बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। ग्रामीण रास्तों को ठीक करने की कई बार मांग उठा चुुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

विज्ञापन


बंगापानी कहने को तो तहसील है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है। दो माह पहले बंगापानी से दारमा (आलम) तक करीब सात किमी सड़क कटिंग का कार्य शुरू हुआ। करीब आधा किमी सड़क काटने के बाद इसे अचानक छोड़ दिया गया। अधूरी सड़क कटिंग से रास्ते भी ध्वस्त हो गए। गोरी नदी में एनएचपीसी की ओर से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए गरारी लगाई गई, लेकिन यह भी बदहाल पड़ी है। गरारी के एक हिस्से को खीरे (जंगली पौधा) के पेड़ में बांधा गया है जो कि बेहद कमजोर होता है। मुवानीदवानी जीआईसी में मुवानी और धामीगांव के करीब 30 बच्चे पढ़ाई करने जाते हैं।
विज्ञापन


परिजनों को जब तक शाम को बच्चे सकुशल नहीं पहुंच जाते, उनकी सुरक्षा का भय सताते रहता है। क्षेत्र के लीलाधर मिश्रा, हरक सिंह धामी, लाल सिंह धामी, नंदन सिंह, मोहनी देवी, मंजू देवी, हयात सिंह आदि ने बताया कि रास्ता टूटने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। रास्ता ठीक करने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लोनिवि डीडीहाट के एई सरफराज ने बताया कि मशीन खराब होने से सड़क का काम बंद पड़ा है। एक-दो दिन के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क को तरस रहा वीर चक्र विजेता का गांव
पिथौरागढ़। वर्षों पहले जोरशोर से करीब 25 किमी लंबी मदकोट-दारमा रोड का कार्य शुरू किया। करीब आठ किमी तक ही सड़क बन पाई। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया। इस सड़क के बनने से जोशा, गोल्मा, ढुनामानी, आलम दारमा के ग्रामीणों को फायदा मिलता। आलमदारमा वीर चक्र विजेता स्व. दीवान सिंह धामी और आठ स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है। बावजूद इसके ग्रामीण उपेक्षा से आहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed