फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chhimal Devi Temple: Tell the story of the incarnations of Lord Vishnu

छिमाल देवी मंदिर : भगवान विष्णु के अवतारों के प्रसंग सुनाए

Thu, 29 Jun 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chhimal Devi Temple: Tell the story of the incarnations of Lord Vishnu
गंगोलीहाट के छिमाल देवी मंदिर में भागवत कथा को सुनने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। छिमाल देवी मंदिर में भागवत कथा के नौवें दिन व्यास किशोर जोशी ने कहा कि हिंदू धार्मिक ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार, धरती पर बढ़ते पापों को खत्म करने के लिए भगवान खुद संसार में अवतार के रूप में प्रकट होते हैं। उन्होंने भक्तों को भगवान विष्णु के अवतारों के प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मत्स्य अवतार भगवान विष्णु का पहला अवतार है। मान्यता के अनुसार एक राक्षस ने जब वेदों को चुरा कर समुद्र की गहराई में छुपा दिया था, तब भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार में आकर वेदों को पाया और उन्हें फिर स्थापित किया। वराह अवतार हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से तीसरा अवतार है।
विज्ञापन

इस अवतार में भगवान ने सुअर का रूप धारण करके हिरण्याक्ष राक्षस का वध किया। कूर्म अवतार को कच्छप अवतार भी कहते हैं। इसमें भगवान विष्णु कछुआ बनकर प्रकट हुए थे। कच्छप अवतार में श्री हरि ने क्षीरसागर के समुद्रमंथन में मंदर पर्वत को अपने कवच पर रखकर संभाला था। मंथन में भगवान विष्णु, मंदर पर्वत और वासुकी सर्प की मदद से देवताओं और राक्षसों ने चौदह रत्न पाए थे। शाम को आरती के बाद महा भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed