{"_id":"6aff39142f7af151d309c01a","slug":"cheques-worth-70-lakh-distributed-beneficiaries-beam-with-joy-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-146980-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 70 लाख के चेक बंटे, लाभार्थियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 70 लाख के चेक बंटे, लाभार्थियों के चेहरे खिले
Thu, 19 Nov 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के सभागार में बृहस्पतिवार को बृहद किसान ऋण वितरण मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान किसानों को कुल 70 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए।
मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने किया। समिति अध्यक्ष मंजू साह की अध्यक्षता में यह मेला आयोजित हुआ। सहकारिता विभाग के सुभाष गहतोड़ी ने दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश ने जिला सहकारी बैंक की संचालित योजनाओं और ऋण के बारे में बताया। इनमें पशुपालन, मुर्गी पालन और फसल ऋण मद में क्रमशः 12 लाख, 4.80 लाख और 13.70 लाख रुपये शामिल थे। जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के उप महाप्रबंधक संजीव सिंह और पशुपालन विभाग की वैशाली सहदारा ने भी योजनाओं की जानकारी दी।
--
ये रहे शामिल
विशिष्ट अतिथि पालिका सभासद नंदन तड़ागी, गौरव पांडे, सिटी समिति अध्यक्ष कपिल खर्कवाल, कोट अमोड़ी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि जीवन भोरा, पूर्व समिति अध्यक्ष ईश्वरी दत्त, युवा मोर्चा व्यापार संघ अध्यक्ष मयंक चौधरी, बीडीसी भगीना भंडारी किरण खर्कवाल, अमकड़िया रजनी नरियाल, व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा आदि रहे।
विज्ञापन
--
-- --
गाय खरीदने के लिए योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण मिला है। सरकार की यह अच्छी योजना है, इसके तहत तीन साल तक ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा मिल रही है। अन्य पशुपालकों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और गाय-भैंस पालन को बढ़ावा दें।
दीपा, कोट अमोड़ी, लाभार्थी
-- -
मुझे मेले में सब्जी उत्पादन के लिए ऋण मिला है, इससे सीजन में आलू, प्याज समेत अन्य मौसमी सब्जियों की खेती तैयार की जाएगी। इस पहल के तहत आर्थिक रूप से मदद मिली है। तैयार सब्जियों को बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी की जा सकेगी।
मुकेश सिंह, तामली, लाभार्थी