{"_id":"67095a54498b9f51ea00e2c3","slug":"chaumu-deitys-palanquin-was-raised-with-cheers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-118957-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपखिया मेला: जयकारों के साथ उठा चौमू देवता का डोला, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद; मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपखिया मेला: जयकारों के साथ उठा चौमू देवता का डोला, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद; मेले में उमड़ी भीड़
Sat, 12 Oct 2024 11:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:37 AM IST
सार
मूनाकोट के सौन पट्टी क्षेत्र का ऐतिहासिक चौपखिया मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हजारों भक्तों ने चौमू देवता के जयकारे लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
चौपखिया मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद देते चौमू बाबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूनाकोट के सौन पट्टी क्षेत्र का ऐतिहासिक चौपखिया मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। हजारों भक्तों ने चौमू देवता के जयकारे लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मंदिर में सुबह पुजारियों ने पूजा-अर्चना की। मेला परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर में मल्ली रियांसी से दो देव डोले उठे। पहले डोले में डंगरिया श्याम सिंह ने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। आचार्य सतीश जोशी, रमेश चंद्र पुनेठा आदि ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। मेले में स्थानीय हस्तशिल्पी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे थे। पशुपालन में उपयोग होने वाले कई उपकरणों के साथ ही बर्तन आदि की दुकान भी मेले में सजाई गईं थीं। लोगों ने कृषि उपकरणों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
मेले का शुभारंभ डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल और पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने संयुक्त रूप से किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खड़ायत, नंदन सिंह, उमेद सिंह, मनोज कुमार, मोहन सिंह, रवींद्र, पदम, योगेश चंद समेत श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले में हर वर्ष रियांसी गांव से दो डोले लाए जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल मेले में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन