फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaubati-Jurasi a month off road

एक महीने से चौबाटी-जौरासी सड़क बंद

Thu, 16 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Thu, 16 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chaubati-Jurasi a month off road
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला

हर सीजन में बाधित रहने वाली 13 किमी लंबी चौबाटी-बोराबुंगा-जौरासी सड़क बारिश शुरू होते ही फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क में पिछले एक महीने से यातायात संचालन ठप है। सड़क जगह-जगह मलबे से पटी है। लोगों में सड़क बंद होने से रोष है।

विज्ञापन


बोराबुंगा, नाखोली, नाली, भालूउड्यार, जुबरा आदि गांवों की 5000 आबादी को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इस सड़क की गुणवत्ता बेहद घटिया है। सड़क को एक प्रकार से खोद कर छोड़ दिया गया है। हेयरपिन बैंडों की भरमार है। सड़क पर मलबा गिरता रहता है। कभी भी सड़क में लगातार यातायात संचालित नहीं होता। सड़क अक्सर बंद रहती है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सूबेदार गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि एक महीने से सड़क बंद है। लगातार सूचना के बाद भी सड़क को खोलने का प्रयत्न विभाग नहीं कर रहा है। कहते हैं कि सड़क निर्माण की पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल कहते हैं कि सड़क कच्ची है। बारिश आने से रोड बाधित हो जाती है। इस सड़क की डीपीआर बन रही है। सड़क को पक्का किया जाएगा। सड़क खोलने के लिए शुक्रवार से जेसीबी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed