फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaspa Chalan for MV Act

नगर की सड़कों पर खड़े हैं कई लावारिस वाहन, वाहन स्वामियों का पता नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chaspa Chalan for MV Act
पिथौरागढ़ नगर में इस तरह खड़े हैं लावारिस वाहन । - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों के किनारे कई ऐसे वाहन हैं, जिनके स्वामियों का कोई पता नहीं है। नगर के किनारे खड़े लावारिस वाहनों के कारण नगर में चल रहे हॉटमिक्स कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर में जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। पुलिस अब ऐसे वाहनों को वहां से हटाकर उन्हें नीलाम करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट चंद तिराहा, कैंट रोड, विजडम तिराहा, कॉलेज रोड, गंगा निवास, एंचोली सहित कई स्थानों पर लंबे समय से लावारिस वाहन खड़े हैं। इस कारण कई बार जाम रहा है। पुलिस इन वाहनों पर कई बार चस्पा चालान भी कर चुकी है। इसके बाद भी इन वाहनों को सड़क से नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले पुलिस ने ऐसे वाहन स्वामियों का पता कर उन्हें नोटिस भिजवाए थे, इसके बाद भी इन वाहनों को नहीं हटाया जा रहा है। अब पुलिस ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाकर नीलाम करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करने की मजबूरी
पिथौरागढ़। नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए एकमात्र बहुमंजिली पार्किंग है। रामलीला मैदान के नीचे 20 से 30 वाहन पार्क कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। किसी अन्य स्थान पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। लोग वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करने पर मजबूर हैं। इस कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

सड़कों के किनारे लावारिस वाहनों से नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर में ऐसे वाहनों पर लगातार चस्पा चालान किया जा रहा है। कुछ वाहन स्वामियों का पता लगाकर उन्हें नोटिस भी दिए गए हैं। ऐसे वाहनों को नहीं हटाया गया तो ऐसे वाहनों को नीलाम कर दिया जाएगा।
- आरएस रौतेला, सीओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed