फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chakka jam in nine districts of far western region of Nepal bordering India

Pithoragarh News: भारत से लगे नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों में चक्का जाम

Sun, 11 Jun 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chakka jam in nine districts of far western region of Nepal bordering India
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कैलाली जिले के गेटा में मेडिकल काॅलेज को दशरथ चंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग को लेकर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों में चक्का जाम रहा। प्रदर्शनकारियों की ओर से भारत-नेपाल मैत्री बस को भी रोका गया।
विज्ञापन

फरवरी में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड कैलाली जिले के भ्रमण पर आए थे। उन्होंने सुदूर पश्चिम प्रदेश को सौगात देते हुए मेडिकल कॉलेज को शहीद दशरथ चंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद नेपाल के वित्तीय वर्ष में बजट की कमी बताकर विश्वविद्यालय के लिए बजट नहीं दिया गया। विश्वविद्यालय के बदले में मेडिकल काॅलेज बनाने का ही बजट दिया गया है। इससे नाराज शहीद दशरथ चंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापना वर्ष संघर्ष समिति कैलाली ने सुदूर पश्चिम के नौ जिलों में रविवार को चक्का जाम का आह्वान किया।
विज्ञापन

सुदूर पश्चिम प्रदेश के कंचनपुर, कैलाली, बझांग, बाजुरा अछाम, डोटी, डडेलधुरा, बैतडी और दार्चुला जिलों में चक्का जाम रहा। इन जिलों से लंबी दूरी की गाड़ी का संचालन बंद रहा। बाजार, स्कूल, काॅलेज सभी बंद रहे। सिर्फ सरकारी संस्थान खुले रहे। प्रदर्शनकारियों ने महेंद्रनगर से दिल्ली और देहरादून के लिए जाने वाली भारत-नेपाल मैत्री बस को भी रोका। शहीद दशरथ चंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापन वर्ष संघर्ष समिति कैलाली के संयोजक लोकराज पांडे (आगो) ने कहा कि सरकार सुदूर पश्चिम प्रदेश की जनता को छल रही है। पहले घोषणा करने के बाद अब अपने निर्णय से पीछे हट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि जब तक सरकार मेडिकल कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए बजट नहीं देती है सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ चक्का जाम जारी रहेगा। सुदूर पश्चिम प्रदेश के सांसद धर्म राज पाठक ने संसद में भी विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग की। विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए सुदूर पश्चिम प्रदेश ऐ माले के संसदीय दल के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र रावल ने भी पत्र लिखकर समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed