फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Celebration of Rahul as Congress President

राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर जश्न का माहौल

Mon, 11 Dec 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Mon, 11 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Rahul as Congress President
राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाते पिथौरागढ़ के कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट।
राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जताई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अस्कोट में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई।

पूर्व विधायक मयूख सिंह महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती के नेतृत्व में सिल्थाम चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाई। पूर्व विधायक मयूख सिंह महर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे देश में मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद देश की धर्म निरपेक्ष ताकतें मजबूत होंगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। वहां ऋषेंद्र महर, हीरा सिंह बिष्ट, रेवती जोशी, भूरे मियां, अनिल माहरा, खीमराज जोशी आदि थे। अस्कोट में खुशी का इजहार करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2019 के लोकसभा जीतेगी। वहां आनंद सिंह ओझा, त्रिलोक बिष्ट, मनोज लुंठी, तरुण पाल, खीम साह, पीतांबर जोशी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed