फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CDO sees development work in Kusouli

सीडीओ ने कुसौली में विकास कार्य देखे

Thu, 22 Mar 2018 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
CDO sees development work in Kusouli
पिथौरागढ़ के कुशौली प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछतीं सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

मुख्य विकास अधिकारी वंदना सिंह ने विण विकासखंड के कुसौली ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। सीडीओ ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों पर संतोष जताया।

विज्ञापन


सीडीओ ने प्राथमिक पाठशाला कुसौली और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विद्यालय में राज्य वित्त मद से हुए कार्यों की सराहना की। कंप्यूटरों से सुसज्जित ग्राम पंचायत के पंचायतघर को सीडीओ ने उत्कृष्ट बताया। कहा कि इस पंचायत भवन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ ने ग्राम पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ेदान, बर्मी कंपोस्ट, भूमिगत नाली, सोलर सिस्टम, पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर काम के लिए ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह की बधाई दी। भ्रमण में खंड विकास अधिकारी श्याम चंद, कर्णप्रिया महर, महिपाल कोहली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed