फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Catch the Rain Programme in Pithauragarh

वैज्ञानिक विधि से किया जाए वर्षाजल संग्रहण : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Catch the Rain Programme in Pithauragarh
पिथौरागढ़। कैच द रेन कैंपेन के तहत वर्षा जल संरक्षण के लिए ठोस कार्य योजना तैयार कर कार्य किए जाएं। यह निर्देश डीएम ने कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण कार्यों की प्रगति समीक्षा कर संबधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मानसून आने से पहले वर्षा जल संचय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्री-मानसून और मानसून अवधि में ब्लॉक स्तर पर ठोस योजनाओं के साथ कैच द रेन कार्यों को बेहतरीन योजना के साथ आगे बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि जल संचय करने से जुड़े कार्य ग्रे वाटर हार्वेस्टिंग, ग्राम पंचायतों में वाटरशेड विकास के लिए वर्कशॉप, सरकारी भवनों में वर्षा जल संरक्षण, पौधरोपण, नौले, धारों का जीर्णोद्धार, पोखरों की सफाई, सोख्ता पिट निर्माण, जल संचय के कार्य वैज्ञानिक से किए जाएं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय इसके भीषण परिणाम हो सकते हैं। डीएम ने जनसमुदायों को जागरूक कर जल संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ कोको रोसे, डीडीओ रमा गोस्वामी सहित जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, पंचायतीराज आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed