फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Castration of abandoned dogs should be investigated: Kapri

लावारिस कुत्तों के बधियाकरण की जांच हो : कापड़ी

Thu, 20 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Castration of abandoned dogs should be investigated: Kapri
पिथौरागढ़ में ईओ राजदेव जायसी को ज्ञापन देते धनौड़ा वार्ड के सभासद दिनेश कापड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। धनौड़ा वार्ड के सभासद दिनेश कापड़ी ने ईओ को पत्र देकर पिथौरागढ़ नगर में हुए कुत्तों के बधियाकरण की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बधियाकरण होने के बाद भी लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ईओ राजदेव जायसी को दिए पत्र में दिनेश कापड़ी ने कहा कि बधियाकरण के बाद भी नगर में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ना चिंतनीय है। लावारिस कुत्ते स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को सर्वाधिक निशाना बना रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बात रखी थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने लावारिस कुत्तों का दोबारा बधियाकर करने और पूर्व में हुए बधियाकरण की जांच करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

----------
लंपी रोग से फोर्ती गांव में एक और दुधारू गाय की मौत

लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे फोर्ती गांव में मोहन चंद्र बगौली की दुधारू गाय की लंपी से मौत हो गई है। फोर्ती गांव में लंपी से मरने वाले दुधारू पशुओं की संख्या 11 हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली ने बताया कि गांव के लंपी रोग की चपेट में आने से गांव के गिरीश बगौली, किशनानंद उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, भुवन उपाध्याय, मोहन चंद्र बगौली, लक्ष्मी दत्त जोशी, भुवन चौबे, संजय पुनेठा, महेश पुनेठा, भुवन पुनेठा, पूरन चंद्र जोशी की दुधारू गायों की मौत हो चुकी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चंद ने बताया कि लंपी की रोकथाम के लिए पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है। इधर, विकासखंड बाराकोट के नौमाना में पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर बीमार पशुओं का उपचार किया गया। ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व प्रधान संजय जोशी ने बताया कि लंपी से गांव के प्रकाश चंद्र, दिनेश चंद्र, मोहन चंद्र, भुवन चंद्र की दुधारू गायों की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed