फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cases filed against BJP leaders for violating code of conduct and Kovid guidelines

आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले भाजपा नेताओं पर मुकदमे दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cases filed against BJP leaders for violating code of conduct and Kovid guidelines
Cases filed against BJP leaders for violating code of conduct and Kovid guidelines
पिथौरागढ़। थल के तड़ीगांव में कोविड-19 और आचार संहिता का उल्लंघन कर जनसभा करने वाले 30 से 40 भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और लोगों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी को सोशल मीडिया के माध्यम से थल क्षेत्र के तड़ीगांव में राजनीतिक सभा के आयोजन की सूचना मिली। उन्होंने मामले की जानकारी ली तो पुष्टि हुई कि ग्राम तड़ीगांव में भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक सभा का आयोजन कर रहे हैं। सभा में लगभग 30-40 लोग मौजूद थे। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदर्श आचार संहिता, जिला प्रशासन की ओर से जारी धारा-144 सीआरपीसी की अधिसूचना और कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन कर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर सभी लोगों के खिलाफ धारा-188 और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। पुलिस आयोजन में मौजूद लोगों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed