फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case not registered for physical abuse of woman on second day

Pithoragarh News: महिला के शारीरिक शोषण के मामले में दूसरे दिन नहीं हुआ केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Case not registered for physical abuse of woman on second day
पिथौरागढ़। धारचूला में बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर महिला के शारीरिक शोषण के मामले में फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता केस दर्ज कराने से मना कर रही है। ऐसे में अब पुलिस जांच के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

धारचूला की एक रेस्टोरेंट संचालिका और उसके पति ने बीते शुक्रवार को एसपी कार्यालय में तहरीर दी। पीड़िता के मुताबिक धारचूला के एक बैंक कमी ने नौकरी लगाने के नाम पर उसे अपने में झांसे में लेकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो आरोपी और उसके परिचितों ने उसे धमकी देकर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीओ परवेज अली ने बताया कि मामले में दूसरे दिन भी केस दर्ज नहीं किया गया। इसकी वजह पीड़िता के केस दर्ज कराने से मनाही है। उन्होंने कहा कि मामला पेचीदा होने के चलते गहनता से जांच की जा रही है। यदि पीड़िता की तरफ से लगाए आरोप सही मिले तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होगा। यदि आरोप झूठे मिले तो पीड़िता के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed