फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case filed against the deceased's brother, sister-in-law and nephew

मृतक के भाई, भाभी और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the deceased's brother, sister-in-law and nephew
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील के चचरेत गांव में तीन दिन पूर्व दंपति और उनकी बेटी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के ससुर चंद्र सिंह अधिकारी ने राजस्व पुलिस में उसके बड़े भाई भगवान सिंह, उसकी पत्नी भावना देवी और पुत्र कमलेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक कविता प्रिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नही आई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पूर्व चचरेत गांव में चंचल सिंह, उसकी पत्नी सरिता देवी और बेटी गीतांजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक चंचल सिंह के ससुर ने दामाद के बड़े भाई के परिवार पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय में धरना दिया था। चंद्र सिंह ने कहा कि यदि उसके बेटी के परिवार की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे एसआईटी से इसकी जांच कराने की मांग उठाएंगे। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है। जांच में जो सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed