फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case filed against eight people for beating and abusing.

मारपीट और गाली गलौज करने पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people for beating and abusing.
संवाद न्यूज एजेंसी, थल (पिथौरागढ़)। थल तहसील के बल्याऊ गांव के कैलाश सिंह महर ने अपने ही गांव के आठ लोगों के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने सहित गोली मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैलाश सिंह महर पुत्र पदम सिंह महर ने तहरीर में कहा कि 11 जून की दोपहर वह अपने खेत में काम के बाद बैलों को लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही आठ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की और उसके परिवार के सदस्यों को गोली से मारने की धमकी दी। कैलाश सिंह ने पत्नी से भी अश्लील शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद आमथल पट्टी के राजस्व निरीक्षक पीआर सांगुड़ी ने आरोपी जसौद सिंह, गंगा सिंह महर, पुष्कर सिंह, सुरेश सिंह, मनोज सिंह महर, संजय सिंह महर, कैलाश सिंह महर, नारायण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 /504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थल तहसील के नायब तहसीलदार गोविंद नाथ गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed