फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case against 40 building owners in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में 40 भवन स्वामियों के खिलाफ केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case against 40 building owners in Pithoragarh
पिथौरागढ़। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अनुमति के बिना मकान बना रहे 40 भवन स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राधिकरण ने नगर में 100 से अधिक लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से 200 मीटर ऊपर और नीचे रहने वाले लोगों को भवन बनाने के लिए नक्शा पास करना जरूरी है लेकिन डीडीए की अनुमति के बिना ही भवन निर्माण का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। डीडीए पिथौरागढ़ के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) भीम सिंह ने बताया कि डीडीए ने नेड़ा, धनौड़ा और बस्ते में 40 भवन स्वामियों को नोटिस जारी करने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। नगरीय क्षेत्र में 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग शीघ्र ही नक्शा पास नहीं कराने पर ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर देगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन और सिनेमा लाइन में दो निर्माणों को किया ध्वस्त
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन और सिनेमा लाइन में बिना नक्शा पास कराए दो निर्माणों को डीडीए ने हल्का ध्वस्त कर दिया है। इन भवन स्वामियों को डीडीए ने एक सप्ताह के भीतर प्लान पास कराने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही प्लान पास नहीं कराने पर डीडीए इन निर्माणों को पूरा ध्वस्त कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

×
सड़क निर्माण में लगी गेनन डंकरले को नोटिस
पिथौरागढ़। एनएच ने बारहमासी सड़क के निर्माण में लगी कंपनी गेनन डंकरले को निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी करने पर नोटिस जारी किया है। एनएच गेनन डंकरले पर जुर्माने की कार्रवाई भी कर सकता है।
एनएच ने बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान गोचर, पनघटों को जाने वाले रास्ते, सुरक्षा दीवार, पेयजल लाइनों को ध्वस्त कर दिया था। लोगों की शिकायत के बाद एनएच ने घाट-पिथौरागढ़ सड़क निर्माण कर रही गेनन डंकरले को शीघ्र इन ध्वस्त रास्तों और पेयजल योजनाओं को ठीक करने के निर्देश दिए थे।

सड़क निर्माण में लगी कंपनी ने एनएच के आदेशों को हल्के में लिया और ध्वस्त कार्यों को ठीक नहीं किया था। एनएच लोहाघाट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) एलडी मथेला ने बताया कि एनएच ने कार्यों में लापरवाही को देखते हुए गेनन डंकरले को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस का जवाब नहीं देने और ध्वस्त पैदल मार्गों को ठीक नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed