फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car slips near Falyati and reaches Ramganga bank, five people injured

Pithoragarh News: फल्याटी के पास कार रपट कर रामगंगा तट पर पहुंची, पांच लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Car slips near Falyati and reaches Ramganga bank, five people injured
नाचनी के फल्याटी के पास रपट कर रामगंगा तट पर पहुंची कार। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी में अंत्येष्टि में शामिल होकर तेजम आ रहे लोगों की स्विफ्ट कार थल-मुनस्यारी सड़क पर फल्याटी के पास रपट कर 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर रामगंगा तट पर पहुंच गई। हादसे में कार सवार तेजम गांव के ग्राम प्रधान सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खाई से निकाल निजी वाहन से गौचर अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल प्रधान गजराज सिंह रावत ने बताया कि रविवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार करा रहे गांव के डीडीहाट जल संस्थान में तैनात सहायक अभियंता सत्यवान सिंह रावत (53) की मृत्यु की सूचना मिली।
विज्ञापन

बताया कि अंत्येष्टि हल्द्वानी में होने पर सोमवार को गांव से दो वाहनों में दस लोग वहां पहुंचे। वापसी में मंगलवार शाम दोनों वाहन छह बजे तेजम के लिए रवाना हुए। भारी बारिश के चलते नाचनी से एक किमी पहले फल्याटी गांव के पास कार रपट कर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंभीर सिंह और हरीश सिंह रावत कार के छिटक गए जिससे उन्हें अधिक चोट आई। राजेंद्र सिंह रावत, चंचल सिंह, प्रधान गजराज सिंह रावत कार के साथ ही नदी किनारे पहुंच गए। उन्हें कम कम चोट आई है।

घटना की सूचना प्रधान ने आगे जा रही दूसरी कार में त्रिभुवन रावत को दी। सूचना पर नाचनी थाने के थानाध्यक्ष चंदन सिंह की टीम ने घायलों को खाई ने बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed