फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car overturns in Bedinag-Raiagar road, three injured

बेड़ीनाग-राईआगर सड़क में कार पलटी, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Car overturns in Bedinag-Raiagar road, three injured
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में त्रिपुरा देवी के पास सड़क पर कार पलट गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग-राईआगर मोटर मार्ग पर त्रिपुरा देवी के पास एक कार सड़क पर पलट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएससी बेड़ीनाग पहुंचाया। राईआगर निवासी वाहन चालक राजेंद्र राम पुत्र दीवानी राम (23 वर्ष) को हल्की चोटें आई, जबकि कार सवार हल्द्वानी निवासी शेखर राम और मुकेश राम को अधिक चोटें आई हैं। शेखर राम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सक संदीप ने बताया कि शेखर राम के सिर पर गहरी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुशील जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार को सड़क से हटाकर किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed