{"_id":"656624db7d94bfa73e0e0689","slug":"car-fell-into-ditch-in-seraghat-uncle-and-nephew-died-pithoragarh-news-c-8-hld1004-267736-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Accident: हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, ताई-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Accident: हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, ताई-भतीजे की मौत
Wed, 29 Nov 2023 11:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:05 AM IST
सार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बार फिर से सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से अपने गांव गिरगांव जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसा सेराघाट में रामपुर के पास हुआ। मृतकों में गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह निवासी गिरगांव हाल निवासी दिनेशपुर (रुद्रपुर) और उनकी ताई तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह निवासी गिरगांव मुनस्यारी शामिल हैं। पूरन सिंह और गोपाल सिंह घायल हो गए। बेड़ीनाग थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को खाई से बाहर निकालकर एक घायल को सेराघाट और दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया। भाजपा नेता भगत बाछमी सहित गांव के लोग बेड़ीनाग पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
हादसे से मातम में बदल गई शादी की खुशियां
कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत से गिरगांव में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही ग्रामीणों ने तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी। चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे। गांव में भी अपने परिवार के सदस्यों के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था लेकिन सेराघाट में कार खाई में गिर जाने से तुलसी देवी और गंगा सिंह की मौत और पूरन सिंह व गोपाल सिंह के घायल हो जाने से सारी खुशियां गम में बदल गईं।