फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car crashes near Rongti bridge, two including child killed

Pithoragarh News: रोंगती पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, बच्चा समेत दो की मौत

Tue, 11 Jun 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Car crashes near Rongti bridge, two including child killed
धारचूला के रोंगती पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला से तवाघाट जा रही कार मंगलवार लगभग 10.30 बजे रोंगती पुल के जीरो प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सुमित कुंवर (32) पुत्र लाल सिंह निवासी खेला की मौके पर मौत हो गई। हादसे में आदित्य (12) और स्पर्श (8 ) घायल हो गए। सूचना मिलने पर 11 वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, सब इंस्पेक्टर और पुलिस जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खेत की भी मौत हो गई। दूसरे घायल स्पर्श पुत्र निक्कू कुंवर निवासी ग्राम खेला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर संदीप ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed