फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   car accident in nabhidhang

Pithoragarh News: पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 21 Oct 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
car accident in nabhidhang
कालापानी और नाभीढांग के बीच दुर्घटनाग्रस्त हरियाणा के पर्यटकों का वाहन। संवाद
पिथौरागढ़। हरियाणा के तीन पर्यटक शुक्रवार को समुद्र तल से 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित ओम पर्वत के दर्शन करने गुंजी से जा रहे थे। इसी दौरान कालापानी और नाभीढांग के बीच उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस वाहन में दो पुरुष और एक महिला सवार थी। इनमें से चालक घायल हो गया जबकि दो अन्य पर्यटक बालबाल बच गए। सीमा पर गश्त कर रहे भारतीय सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर हादसे में सामान्य घायल चालक का प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि सेना के जवानों ने इन सभी को गुंजी भेज दिया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइकर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में तेज रफ्तार बाइकर ने राजा होटल के पास एक बुजुर्ग को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शुक्रवार को राजा होटल के पास तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग राजेंद्र प्रसाद पांडेय को जोरदार टक्कर मारी दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उनको गंभीर चोट आई है। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि वाहन का नंबर पता कर लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा-279 और 338 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल

बनबसा (चंपावत)। नगर के मेलाक्षेत्र में बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार पीलीभीत निवासी 40 वर्षीय बबलू यहां एक टेंट हाउस में कार्य करता है। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बाइक सवार बबलू के सिर और पैर में गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि शारदा चुंगी निवासी बाइक चालक 20 वर्षीय रवि घायल हुआ है। दुर्घटना का कारण ई-रिक्शा को अचानक मोड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed