{"_id":"6425cb32a7bb78219f00815b","slug":"car-accident-cisf-jawan-died-pithoragarh-news-c-8-1-98299-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कार खाई में गिरने से सीआईएसएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कार खाई में गिरने से सीआईएसएफ जवान की मौत
Thu, 30 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के घटखोला के घटगाड़ पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई जिसमें सीआईएसएफ के कांस्टेबल कुक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दोबाट से धारचूला काम से आ रहा था।
धारचूला तहसील मुख्यालय से दो किमी दूर बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे कार (यूके03सी-1836) दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत 112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के धारचूला पोस्ट इंचार्ज एसी जीडी संदीप केशरी भी छह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने खाई में जाकर कार से सीआईएसएफ जवान को निकाला और सड़क पर पहुंचाया। यहां से 108 की मदद से संयुक्त अस्पताल धारचूला भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की पहचान मड़शिलिंग लोहाघाट निवासी हरीश सिंह (55) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। वह सीआईएसएफ में कुक के पद पर तैनात था। सूचना पर सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट धर्मपाल पटवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।