फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Capture of Munsiri on football competition

फुटबाल प्रतियोगिता पर मुनस्यारी का कब्जा

Sun, 02 Jul 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 02 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Capture of Munsiri on football competition
डीडीहाट में फुटबाल की विजेता टीम पुरस्कारों के साथ - फोटो : अमर उजाला

स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल प्राइजमनी फुटबाल प्रतियोगिता में मुनस्यारी फुटबाल क्लब ने डीडीहाट फुटबाल क्लब की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


जीआईसी मैदान में खेली गई फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर के मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल थे। फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में मुनस्यारी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 22वें मिनट में मुनस्यारी के लवराज टोलिया ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में डीडीहाट की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन डीडीहाट की टीम तय समय तक गोल नहीं कर सकी और मुनस्यारी ने यह मुकाबला 1-0 गोल से जीत लिया।
विज्ञापन


मैच में निर्णायक धर्मेंद्र टोलिया, लाइनमैन शुभम और लक्ष्मण थे। बेहतरीन खेल के लिये भूपेंद्र बोरा को मैन आफ द टूर्नामेंट, लवराज टोलिया को मैन आफ द मैच, विमल पंचपाल को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। आयोजक मंडल ने विजेता टीम को दस हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये की नकद धनराशि दी। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, देवीदत्त जोशी, डीएस पांगती, पूर्व राष्ट्रीय फुटबालर मोहन सिंह कन्याल, थानाध्यक्ष जीएस सामंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed