{"_id":"620bf4266b03a74bc57484ab","slug":"candidates-activity-after-voting-pithoragarh-news-hld453834852","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने परिजनों और अपनों के साथ बिताया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने परिजनों और अपनों के साथ बिताया समय
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री अपने आवास पर अखबार पढ़ते हुए। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। कई दिनों की भागदौड़ के बाद जब सुकून के पल मिले तो किसी ने परिवार के साथ बैठकर बात की तो किसी ने कार्यकर्ताओं को बुलाकर संभावित परिणाम पर चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री ने मिटाई थकान
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल पिथौरागढ़ स्थित अपने आवास में थकान मिटाते नजर आए। उन्होंने अमर उजाला से मतदान संबंधी खबरों की जानकारी ली। उसके बाद वे कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्र में हुए मतदान के बारे में जानकारी लेते रहे।
मयूख ने पत्नी संग बिताया समय
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव की थकान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने पत्नी कुमुद महर के साथ चैंसर में स्थित अपने निवास में फुर्सत के पल बिताए। प्रचार के दौरान की कुछ बातें साझा कीं। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
आप प्रत्याशी ने घर-घर जाकर जताया आभार
पिथौरागढ़। आप प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पुनेड़ा ने सुबह घर में पूजा की। उसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें समर्थन और उनके प्रचार में जुटे लोगों का घर-घर जाकर आभार जताया। लोगों ने आप प्रत्याशी के खाते में करीब एक लाख से अधिक का चंदा डाली थी।
चंद्रा ने अपनों के बीच बिताया दिन
पिथौरागढ़। भाजपा विधायक चंद्रा ने सुबह घर पर चुनावी थकान मिटाई। घर में नाश्ता करने के बाद उन्होंने परिवार के लोगों से बात की। इसके वे एक बरात में दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए लिंक रोड में स्थित एक बरात घर में पहुंची। उनके देवर भूपेश पंत भी फुर्सत में नजर आए। वह लोगों से चुनावी वार्ता करते दिखे।
निर्दलीय प्रत्याशी ने किया रक्तदान
पिथौरागढ़। निर्दलीय प्रत्याशी नितिन मारकाना ने मंगलवार को करीब 61 से अधिक युवाओं के साथ ब्लड बैंक में रक्तदान किया। मारकाना ने कहा कि 61 साल पिथौरागढ़ बेहाल की तर्ज पर 61 युवाओं ने रक्तदान किया है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवाओं की सराहना की। वहहां छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पांडेय, अमित मारकाना, नरेश भंडारी आदि थे।