{"_id":"572e22124f1c1b61145cf438","slug":"canal-water-line-breakage-and-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर और पेयजल लाइन टूटने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर और पेयजल लाइन टूटने से गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
लाइन टूटने से गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातशिलिंग-थल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान उसैल गांव की पेयजल लाइन, सिंचाई नहर, नालियां और रास्ते टूटने से लोगों में भारी गुस्सा है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को उसैल गांव के पास मुख्य सड़क पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सुधारीकरण का काम नहीं होगा, एडीबी निर्माण एजेंसी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है एडीबी की ओर से सड़क के विस्तारीकरण को लेकर जिस एजेंसी को काम दिया गया है वह हर काम मनमानी से कर रहा है। पिछले दिनों सड़क के चौड़ीकरण के काम को इतनी बेदर्दी से किया गया कि गांव की पेयजल लाइन, सिंचाई नहर ध्वस्त हो गई। इसके अलावा गांव को जाने वाला पैदल रास्ता भी टूट गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में एकत्रित ग्रामीणों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से लोगों को क्या सुविधा मिलेगी, यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन गांव के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। यदि टूटी लाइनों की मरम्मत करने के लिए कहा गया तो कंपनी के कर्मचारी कोई ध्यान नहीं देते। उनका कहना है कि गर्मी के इस सीजन में पेयजल लाइन टूटने से पानी के लिए हाहाकार मचा है। प्रदर्शन में अनिल पांडे, नवीन पांडे, पीतांबर पांडे, इंद्र सिंह, जगदीश जोशी, जमुनादत्त भट्ट, दिनेश बसेड़ा, राकेश साह आदि थे। इस मामले की जानकारी लोगों ने जिलाधिकारी को भी दी है।
विज्ञापन