फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Campaign will be started from today to investigate TB patients

जिले में टीबी रोगियों की खोजबीन के लिए सघन अभियान 16-27-47

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Campaign will be started from today to investigate TB patients
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में टीबी रोगियों की खोजबीन को लेकर 21 दिसंबर से अभियान चलेगा। यह अभियान जिले के छह विकासखंडों में चलाया जाएगा। इसके लिए जिला क्षय नियंत्रण केंद्र ने आगे की रणनीति भी बना ली है।
विज्ञापन

जिला क्षय नियंत्रण केंद्र 21 दिसंबर से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, मूनाकोट, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट ब्लॉक में सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान चलाएगा। प्रथम चरण में एक ब्लॉक से पांच गांव चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद क्षेत्र की आशाओं के माध्यम से घर-घर जाकर सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक की खांसी और अन्य टीबी के लक्षण होने पर बलगम परीक्षण किया जाएगा। बलगम की मात्रा अधिक पाए जाने पर निशुल्क क्षय रोग का उपचार दिया जाएगा। इस अभियान में ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी और आशाओं की टीम बनाई जाएगी, जो क्षय रोगियों की पहचान करने का कार्य करेंगे। इस अभियान के लिए ब्लॉक में कार्यरत कर्मियों को जिला क्षय रोग अधिकारी की ओर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
क्षय रोग मुक्त भारत बनाने के लिए पिथौरागढ़ के छह ब्लॉकों में सक्रिय टीबी रोगियों को खोजने के लिए अभियान चलाया जाना है। ब्लॉकों में कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस अभियान के तहत जो भी टीबी रोगी पाए जाएंगे उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा। - डा.कुंदन कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed