फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Campaign against illegal mining, stir

राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान चार टिप्पर, एक जेसीबी और दो पिकप वाहन वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal mining, stir
राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर दो पिकप वाहनों को सीज कर दिया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/झूलाघाट। राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर चार टिप्पर, दो पिकप और एक जेसीबी को जब्त कर दिया है। विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ रोज रात में अभियान चलाने का फैसला लिया है। राजस्व विभाग की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बरसात में खनन पर रोक के बावजूद सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर महाकाली, सरयू, रामगंगा नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। इससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर एसडीएम सदर तुषार सैनी ने टीम बनाकर शुक्रवार रात अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के लिए दो टीमें बनाई गई। इसमें प्रभारी तहसीलदार पंकज चंदोला के साथ पटवारियों ने झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर वाहनों की चेकिंग की। यहां उन्होंने बिना रवन्ने के रेत ला रहे दो पिकपों को पकड़ लिया। वाहन चालकों के पास रेत निकासी के कागज न मिलने पर दोनों को जब्त कर दिया। दूसरी टीम में घाट, धनौड़ा और चंडाक सड़क पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने बिना रवन्ने के रेत ला रहे चार टिप्परों को जब्त किया। इस दौरान हनुमान मंदिर के पास अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी को भी जब्त कर दिया। अभियान में राजस्व विभाग के 16 पटवारियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी तहसीलदार पंकज चंदोला ने कहा कि खनन को रोकने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। जो नगर को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर रात के समय वाहनों की चेकिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed