फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Camp of slsa in Dharchula

जागरूक व्यक्ति ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है: न्यायमूर्ति तिवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Camp of slsa in Dharchula
बहुउद्देश्यीय एवं विधिक साक्षरता शिविर के मौके पर स्वागत गीत प्रस्तुत करती बालिकाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ की ओर से जौलजीबी में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक मनोज तिवारी ने किया। न्यायमूर्ति तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। जागरूक व्यक्ति ही अपने अधिकारों की रक्षा आसानी से कर सकता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राविधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजीव कुमार खुल्बे ने प्राधिकरण और विधिक सेवा की जानकारी दी। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज डॉ. जीके शर्मा ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जनता को विधिक और योजनाओं की जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने कहा कि न्याय चला निर्धन के द्वार के क्रम में लोगों को जानकारी मिली। न्यायमूर्ति तिवारी ने सीडीओ अनुराधा पाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिविर में प्राप्त समस्याएं सुलझाने को कहा। जीआईसी जौलजीबी की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया।
सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने संचालन किया। डॉ. दीप चौधरी ने जौलजीबी का इतिहास बताया। शिविर में सीजेएम सुधीर कुमार, एडीएम आरडी पालीवाल, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, एसडीएम केएन गोस्वामी, सीएमओ एचसी पंत, हंस फाउंडेशन से परमिंदर सिंह बिष्ट आदि रहे।
चार दिव्यांगों को दी व्हील चेयर
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। शिविर में कई विभागों ने स्टॉल लगाए। महिला और समाज कल्याण विभाग ने विधवा पेंशन के चार, वृद्धा पेंशन आठ, दिव्यांग पेंशन के तीन, किसान पेंशन के तीन, नंदा गौरादेवी के दो फार्म स्वीकृत कर चार दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क व्हील चेयर बांटी गई।
शिविर में अल्मोड़ा से आए निजी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण लाल ने 80 हृदय से संबंधित रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 245 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही 26 दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए।

शिविर में हंस फाउंडेशन ने 25 ह्वील चेयर, 2000 मास्क, 700 चश्मे, 300 कान की मशीन, दवा, कंबल, शॉल बांटे गए। श्रम विभाग ने 35 श्रमिकों के पंजीयन फार्म भरे। 23 नवीनीकरण और 100 व्यक्तियों को लाभार्थी फॉर्म बांटे। उद्योग विभाग, बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

जौलजीबी में बहुउद्देश्यीय विधिक शिविर का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति मनोज तिवारी।  संवाद

जौलजीबी में बहुउद्देश्यीय विधिक शिविर का शुभारंभ करते न्यायमूर्ति मनोज तिवारी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed