फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Camp of DM in GIC Chahaj

चहज गंगोलीहाट के बहुउद्देश्यीय शिविर में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Camp of DM in GIC Chahaj
गंगोलीहाट के जीआईसी चहज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के जीआईसी चहज में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 24 शिकायतें पंजीकृत की गई। इसमें 16 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में अधिकतर शिकायतें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित दर्ज की गई।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने सड़क, पेयजल और शिक्षा की समस्या प्रमुखता से उठाया। इस दौरान पुष्कर सिंह, नंदन सिंह, दिनेश जोशी ने पीपली निगलटी- बड़ेना सड़क निर्माण, हयात सिंह, बबीता देवी, राजेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत चहज, पीपली निगलटी सड़क और पेयजल की समस्या को उठाया। उन्होंने प्रशासन से हैंडपंप लगाने की मांग की। लोगों ने पशु चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की। डीएम ने सीवीओ को चहज स्थित सरस मार्केट में पशु चिकित्सक को सोमवार और मंगलवार को सप्ताह में दो दिन बैठने के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व विभाग ने 10 आय प्रमाण पत्र, आठ जाति प्रमाण, पांच स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाए।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग ने 21 बीपीएल कार्ड और पांच लोगों की एसईसीसी सूची, पंचायती राज विभाग ने 27 लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल, समाज कल्याण विभाग ने चार वृद्धावस्था पेंशन और एक दिव्यांग पेंशन का आवेदन भरा। इस दौरान पशुपालन विभाग ने 40 लोगों के पशुओं की निशुल्क जांच कर उन्हें दवा बांटी। स्वास्थ्य विभाग ने 111 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा बांटी। शिविर में 21 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण, कृषि विभाग ने सात लोगों को 13 कृषि छोटे यंत्र अनुदान पर और तीन लोगों को कृषि रसायन अनुदान पर पर दिए। चार लोगों के प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के प्रकरणों का समाधान किया गया। शिविर में डीएफओ कोको रोशे, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, बीडीओ नवीन चंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सुनीं जनसमस्याएं
मुनस्यारी/मदकोट (पिथौरागढ़)। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) हरीश आर्या शनिवार को राजस्व ग्राम रोपाड़ में पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या सुलझाने की मांग की।

डीपीआरओ हरीश ने शनिवार को राजस्व ग्राम रोपाड़ का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि वर्ष 2018 में आई आपदा के कारण मदकोट-रोपाड़ सड़क समेत रोपाड़-राप्ती जाने वाले पैदल मार्ग का करीब 400 मीटर हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब 600 मीटर लंबी सिंचाई नहर को भी काफी नुकसान पहुंचा था। ग्रामीणों ने वृद्धा, दिव्यांगता, विधवा पेंशन न मिलने की भी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। डीपीआरओ ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक कुमार, प्रेम सिंह रावत, मोहन गिरी, जगदीश गिरी, आनंद गिरी, भरत गिरी, कुंती देवी, गोविंदी देवी, जगदीश गिरी, गणेश गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed