फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cab fare will determine various routes

अब विभिन्न रूटों का तय होगा टैक्सी किराया

Fri, 04 Nov 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Cab fare will determine various routes
जाम से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने अब विभिन्न रूटों में संचालित होने वाली टैक्सियों एवं जीपों का किराया तय करने और किराए की सूची हर वाहन में चस्पा करने का फैसला लिया है। इसके अलावा रोज लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की भी रणनीति बनाई गई है। रोड के किनारे निर्माण सामग्री रखने और दुकानों के आगे सामान फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने लगातार दो दिन तक नगर में लग रहे जाम पर रिपोर्ट छापी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।

विज्ञापन


एसडीएम संतोष कुमार पांडे और सीओ हिमांशु साह की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा गया कि बेतरतीब खड़े रहने वाले वाहनों को व्यवस्थित किया जाएगा। टैक्सी स्टैंड पर अब पेंट की पट्टी लगाई जाएगी। उससे बाहर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई होगी। मनमाने ढंग से विभिन्न रूटों पर चलने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। टैक्सियों के लिए सवारी उठाने और स्कूल बसों के लिए निश्चित स्टॉपेज बनाए जाएंगे। अब प्रशासन ने पूरा ध्यान नगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


तय हुआ कि ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा के लिए अगली बैठक 10 नवंबर को नगरपालिका हाल में होगी। उसमें यातायात सलाहकार समिति, व्यापार संघ, जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। शुक्रवार को हुई बैठक में कोतवाली के उपनिरीक्षक एसएस कुशवाहा, यातायात प्रभारी दरबान सिंह, यातायात सलाहकार समिति के सदस्य जनक जोशी, कमल पुनेड़ा, आशीष सौन, मनीष चौधरी, गिरीश जोशी, त्रिलोक महर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed