{"_id":"fb179a077c73b7975f80ab0ad35b7dde","slug":"by-the-end-of-february-the-department-spent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी के अंत तक धन खर्च करें विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी के अंत तक धन खर्च करें विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अवशेष धनराशि फरवरी के अंत तक खर्च करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कम धन खर्च करने वाले विभागों को हिदायत देत हुए कहा कि कोई भी विभाग अगले वित्तीय वर्ष के लिए धनराशि अवशेष नहीं रखेगा।
उन्होंने अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। डीएम ने समाज कल्याण विभाग को गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत एक सप्ताह में धनराशि अवमुक्त करने के निर्देश दिए। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों में पिछड़ रहे विभागों को बेहतर काम करने की हिदायत दी।
बैठक में एपीजे अब्दुल कलाम आजाद ग्राम विकास योजना की भी समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्रामन पंचायतों के विकास के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने ने बताया कि जिला योजना में अब तक सभी विभागों ने केवल 47 प्रतिशत धनराशि खर्च की है, जो काफी खराब स्थिति है। बैठक में तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।