फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Business leader killed himself due to loss in business

कारोबार में घाटा होने पर व्यापारी नेता ने जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Business leader killed himself due to loss in business
हरिओम धामी(फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव ने व्यापार भवन में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पांच पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने ऑनलाइन व्यापार और मेलों के कारण हो रहे नुकसान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। व्यापारी नेता की मौत पर सोमवार को पिथौरागढ़ में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

मूल रूप से भौतड़ी मड़मनाले और हाल में कासनी निवासी हरिओम धामी (40) पुत्र किशन सिंह निवासी जब रविवार देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों और व्यापारियों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनकी गाड़ी जिला सहकारी बैंक के पास खड़ी मिली। व्यापारी व्यापार भवन पहुंचे तो हरिओम धामी बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत पर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, प्रांतीय पदाधिकारी शमशेर महर, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत, महिला उपाध्यक्ष दीप्ति बिष्ट, अजय रावत, रोहित चौहान आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन

वाट्सएप स्टेटस लगाया ‘अलविदा दोस्तो’
पिथौरागढ़। हरिओम धामी ने रविवार देर रात 8.30 बजे वाट्सएप स्टेटस लगाया जिसमें उसने ‘अलविदा दोस्तो’ लिखा था।
सुसाइड नोट : ‘मैं बहुत दिनों से टेंशन में था’
पिथौरागढ़। सुसाइड नोट में हरिओम धामी ने लिखा है कि ‘मैं अपनी गलती के कारण मर रहा हूं। मैं काफी समय से टेंशन में था। तभी यह कदम उठा रहा हूं। मरने में डर भी लग रहा है’। व्यापार में हो रहे घाटे के बारे में उन्होंने लिखा है कि ‘ऑनलाइन और शरदोत्सव मेले के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारी कैसे बैंक किस्त, दुकान का किराया आदि का भुगतान करेंगे’। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed