फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Buses will be getting in district.

Pithoragarh News: अक्तूबर में पिथौरागढ़ डिपो को मिलेंगी 25 नई बसें

Sat, 07 Sep 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Buses will be getting in district.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जल्द रोडवेज बसों की कमी दूर होने के साथ पुरानी और खटारा बसों से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। जल्द ही पिथौरागढ़ डिपो को 25 नई बस मिलेंगी। नई बस मिलने से बंद रूटों पर फिर से बसों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में एक दशक पूर्व तक 86 बसें शामिल थीं। वर्तमान में नई बसें न मिलने और पुरानी खटारा बसों के ऑफ रूट होने से इनकी संख्या सिर्फ 56 रह गई है। ऐसे में बसों की कमी से डिपो को मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी सहित अन्य रूटों पर संचालन रोकना पड़ा है। इसकी मार यात्री सह रहे हैं। बसों की कमी और संचालन बंद होने से यात्री टैक्सी के भरोसे सफर करने के लिए मजबूर हैं। अब डिपो और सीमांत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आखिरकार लंबे समय बाद पिथौरागढ़ डिपो को नई बस मिलेंगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक अगले महीने की शुरुआत में ही 25 नई बसें पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ेगी तो बंद रूटों पर फिर से इनके पहिए घूमेंगे और यात्री कम किराये में इनमें सफर कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

25 बसें कर चुकीं हैं अपनी उम्र पार
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 25 बसें अपनी उम्र पार कर चुकी हैं। ये पुरानी बसें आए दिन सड़कों पर खराब होकर यात्रियों को धोखा दे रही हैं। नई बसें न मिलने से डिपो के लिए किसी तरह पुरानी बसों को सड़कों पर दौड़ाना मजबूरी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई महीने से टनकपुर वर्कशॉप में खड़ी हैं आठ बसें
पिथौरागढ़। ढाई महीने पहले पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल 15 बसों में खराबी आ गई थी, इन्हें ठीक करने के लिए टनकपुर वर्कशॉप भेजना पड़ा। सिर्फ सात बसों को संचालन के योग्य बनाया जा सका है जबकि आठ बसें अब भी टनकपुर वर्कशॉप में खड़ी हैं। स्पेयर पार्ट्स न मिलने से बसों की खराबी को दूर नहीं किया जा सका है।

पिथौरागढ़ डिपो में 28 बसों की कमी है। जल्द डिपो को नई बस मिलेंगी। ऐसे में इनकी कमी दूर होने की उम्मीद है। नई बस मिलने से बंद रूटों पर भी इनके संचालन के प्रयास होंगे। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed