{"_id":"5cbdfe0fbdec2214666d9c20","slug":"burn-three-story-house-in-puran-village-damages-more-than-20-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरान गांव में तीन मंजिला मकान जला, 20 लाख से अधिक की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरान गांव में तीन मंजिला मकान जला, 20 लाख से अधिक की क्षति
Mon, 22 Apr 2019 11:17 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
जाखपुरान क्षेत्र के पुरान गांव में मकान से उठती आग की लपटें।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर पुरान गांव में आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से घर में रखे गहने, 50 हजार की नकदी सहित राशन और कपड़े भी जल गए। अग्निकांड से लगभग 20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
सोमवार सुबह 10:45 बजे पुरान गांव के रमेश चंद्र पुनेठा के मकान में आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य गांव में ही एक विवाह समारोह में गए थे। छत से उठती आग की लपटों को देखकर पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
जिला मुख्यालय से पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा राशन, कपड़े, 50 हजार से अधिक की नकदी, टीवी, फ्रिज सहित लगभग सात तोले के गहने जल गए। मवेशियों के बाहर बंधे होने से कोई पशु हानि नहीं हुई। इस अग्निकांड में 20 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। अग्निकांड से परिवार के सदस्य सदमे में हैं। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से बिजली की लाइन में फ्लक्चुएशन हो रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भट्ट ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।