फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bulls Ateck in Bhatiganv Berinag

सांड के हमले में महिला घायल, हालत नाजुक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bulls Ateck in Bhatiganv Berinag
बेड़ीनाग में सांड के हमले में घायल महिला। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भाटीगांव में लावारिस सांड़ ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। हमले में महिला के जांघ में सींग लग गए। इससे वह गंभीर घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला की जांघ में 35 टांके लगे हैं। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

भट्टीगांव वार्ड में महिला 72 वर्षीय बसंती पंत पत्नी स्व. नवीन चंद्र पंत अपने घर पर थी। देर रात सांड़ उनके आंगन में आ गया। इसका पता चलते ही बसंती डंडे से सांड़ को भगाने की कोशिश करने लगीं। इससे गुस्साए सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। वह बुरी तरह घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। लाठी-डंडे मारकर सांड़ को भगाया। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बसंती को हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जख्म अधिक गहरा होने के चलते चिकित्सकों को महिला की जांघ में 35 टांके लगाने पड़े। इधर ग्रामीणों ने नगर पंचायत से सांड़ को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। अगर समाधान नहीं किया गया तो सांड़ के हमले में किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed