{"_id":"5766cb034f1c1bd24d11be0c","slug":"bugyalon-grendala-rare-bird-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्यालों में दिखा दुर्लभ ग्रेनडाला पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्यालों में दिखा दुर्लभ ग्रेनडाला पक्षी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनडाला पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्ड वाचिंग कर रहे दल को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर दुर्लभ ग्रेनडाला पक्षी नजर आया है। मोनाल संस्था के सदस्यों का दावा है कि अब तक इस पक्षी को किसी ने भी कैमरे में कैद नहीं किया। नीले और काले रंग के इस पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह झुंड में रहता है और बर्फ पड़ने पर थोड़ा निचले इलाकों तक उतर आता है, लेकिन 3500 मीटर से कम ऊंचाई पर इस पक्षी को नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
मोनाल संस्था के अध्यक्ष बृजेश धर्मशक्तू एवं सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि यह पक्षी भूटान, नेपाल, म्यांमार, तिब्बत और भारतीय हिमालयी क्षेत्र में मिलता है। मोनाल संस्था के अध्यक्ष के अनुसार दो साल से वह इस पक्षी की टोह ले रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह जिंबा ग्लेशियर के पास इस पक्षी को कैमरे में कैद करने में कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि ग्रेनडाला मिलम, पंचाचूली, रालम ग्लेशियर में भी दिखता है।
विज्ञापन
ज्यादा ऊंचाई में रहने के कारण पक्षी को ज्यादा मानवीय खतरा नहीं है। मोनाल संस्था बर्ड वाचिंग का काम कर रही है। अब तक उसने हिमालयी क्षेत्र में दर्जनों दुर्लभ पक्षियों की जानकारी हासिल की है। उनके स्वभाव और रहने के स्थान का पता लगाया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होगी बर्ड वाचिंग कार्यशाला
बर्ड वाचिंग के प्रति पर्यटकों के रुझान को देखते हुए मोनाल संस्था जुलाई में पिथौरागढ़ नगरपालिका हाल में बर्ड वाचरों और फोटोग्राफरों की कार्यशाला का आयोजन करेगी। कार्यशाला का मुख्य मकसद बर्ड वाचर गाइड तैयार करना होगा। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि कार्यशाला के दौरान फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और लोगों को हिमालयी क्षेत्र में अब तक जानकारी में आ चुके पक्षियों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि बर्ड एक्सपर्ट राकेश पंवार इस कार्यशाला में पक्षियों के स्वभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।