फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bugyalon fire, Panchaculi bottom drop curtain of mist

बुग्यालों में आग, पंचाचूली की तलहटी धुंध से पटी

Mon, 04 Jan 2016 10:12 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bugyalon fire, Panchaculi bottom drop curtain of mist
पंचाचूली की तलहटी में स्थित बुग्यालों में पिछले दस दिन से शिकारियों द्वारा लगाई आग को बुझाने में वन विभाग और तहसील प्रशासन विफल रहा है। सोमवार को पंचाचूली की तलहटी धुंध से पट गई। धुंए के कारण पंचाचूली की चोटियां नजर नहीं आ रही हैं। जाड़ों के मौसम में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए यह आग लगा देते हैं। पिछले दस दिन से लग रही इस आग पर काबू पाने के लिए अब तक वन विभाग कोई कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने पिछले दिनों वन विभाग को आदेश दिए थे कि बुग्यालों में लगी आग को बुझाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने शिकारियों को पकड़ने के लिए राजस्व विभाग की टीम भेजने का भी ऐलान किया था लेकिन अब तक न तो आग बुझ पाई है और न टीम ही मौके पर पहुंची है। बुग्यालों में लग रही आग से पर्यावरणप्रेमी खासी चिंता में हैं। हर साल जाड़ों में होने वाली इस तरह की हरकत से वन्यजीवों के साथ साथ लोगों पर भी असर पड़ रहा है। जानकारी मिली है कि शिकारी उच्च हिमालयी क्षेत्र से घाटियों में उतरने वाले जानवरों को आग लगाकर घेर लेते हैं और उनका शिकार कर देते हैं।
विज्ञापन


डीएम ने दिए सख्त कदम उठाने के निर्देश
जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बुग्यालों में लगाई जा रही आग को गंभीर आपराधिक घटना बताया है और तत्काल सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि यदि शिकारियों को दबोचने के लिए पुलिस फोर्स की जरूरत पड़ेगी तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने वन विभाग और मुनस्यारी तहसील प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed