फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bstdi to build houses for victims of the disaster three lakh

बस्तड़ी के आपदा पीड़ितों को मकान बनाने के लिए तीन-तीन लाख

Wed, 28 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 28 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bstdi to build houses for victims of the disaster three lakh
धनराशि मंजूर - फोटो : अमर उजाला

बस्तड़ी के आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए सरकार तीन-तीन लाख रुपए की राशि देगी। यह राशि उन लोगों को ही मिलेगी, जो मकान का निर्माण कार्य शुरू करेंगे। शासन ने 24 परिवारों के लिए यह धनराशि मंजूर की है।

विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि मकान बनाने वालों को यह धनराशि दो किश्तों में दी जाएगी। पहले डेढ़ लाख रुपए की राशि मकान का काम शुरू करते समय मिलेगी, जबकि शेष डेढ़ लाख रुपए मकान पूरा बनने के बाद दी जाएगी। बस्तड़ी के तीन परिवारों ने मकान बनाने का काम शुरू भी कर दिया है। यह लोग अब पुराने बस्तड़ी में तो नहीं रहना चाहते। प्रशासन की ओर से चयनित ठुलखाली नामक स्थान पर भी आपदा पीड़ित बसने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन


बस्तड़ी के लोगों ने अब सिंघाली बाजार के पास की खाली जमीन पर मकान बनाने का फैसला लिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट गोयल और तहसीलदार पीसी पंत ने बुधवार को बस्तड़ी जाकर लोगों को सरकार की ओर से दी जाने वाली मदद की जानकारी दी। कहा कि लोगों को जहां पर सुरक्षित और सुविधा महसूस हो वहां पर मकान बना सकते हैं। प्रशासन की टीम समय-समय पर मकानों के निर्माण की प्रगति देखने के लिए जाएगी। बस्तड़ी के आपदा पीड़ित कुछ परिवार खुद ही मकान बनाने की तैयारी में लगे थे। शासन से मिली रकम से उनको मकान बनाने में आसानी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed