फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bstdi injured in the disaster claimed improvements

बस्तड़ी आपदा में घायलों की किसी ने नहीं ली सुध

Wed, 06 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bstdi injured in the disaster claimed improvements
बस्तड़ी आपदा में घायल सुनीता भट्ट - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में भर्ती बस्तड़ी आपदा में गंभीर रूप से घायल सुनीता और उसके भाई विनोद को सरकार से अब तक कोई सहायता नहीं मिली है। इन दोनों के माता-पिता भी मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। सुनीता का एक भाई इस हादसे के बाद से लापता है।

विज्ञापन


एक जुलाई की सुबह साढ़े छह बजे बस्तड़ी के मोहन चंद्र भट्ट का मकान भी मलबे की चपेट में आ गया। मोहन चंद्र भट्ट, उनकी पत्नी मंजू भट्ट, बेटी सुनीता (22), बेटा विनोद (18), गौरव (16) मलबे में दब गए। गांव के लोगों और सेना के जवानों ने चार लोगों को तो मलबे से निकाल लिया, लेकिन गौरव का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


चारों घायलों को हेलीकॉप्टर से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर मोहन चंद्र भट्ट और उनकी पत्नी मंजू भट्ट को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती सुनीता और विनोद किसी प्रकार की मदद न मिलने से काफी व्यथित हैं। उनका कहना है कि अब तक उनको सरकारी मदद के नाम पर कुछ नहीं मिला। घर का सारा सामान और एक भाई मलबे में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को फोन करने के लिए मोबाइल तक उनके पास नहीं है। सुनीता के पैर तो विनोद के सिर पर गंभीर चोट है। दोनों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नियमित रूप से चेक करने भी नहीं आ रहे हैं। पिथौरागढ़ के ऐंचोली में रहने वाली उनकी दीदी आशा जोशी और उनका परिवार उनकी देखरेख कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed