फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BSNL's service stalled due to OFC cut

Pithoragarh News: बीएसएनएल की ओएफसी कटने से सेवा ठप

Sat, 12 Aug 2023 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
BSNL's service stalled due to OFC cut
पिथौरागढ़/चंपावत। हल्द्वानी-अल्मोड़ा के बीच में बीएसएनएल की ओएफसी कटने से संचार सेवा दिनभर ठप रही। शाम पांच बजे सेवा बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बीएसएनएल सूत्रों ने बताया कि दो दिन पूर्व ओएफसी कट गई थी। लीज लाइन पर फाॅल्ट आने से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ब्राॅडबैंड सेवा शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाद पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आए दिन ब्राॅडबैंड सेवा ठप रहने से उपभोक्ताओं में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इधर चंपावत जिले में भी संचार सेवा बाधित रही। इस वजह से लोग घंटों परेशान रहे। करीब छह घंटे बाद संचार सेवा सुचारू हो सकी। जिले में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को बीएसएनएल के अलावा कुछ निजी मोबाइल नेटवर्क की सेवा प्रभावित हुईं। इस कारण सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक लोगों को परेशान होना पड़ा। हल्द्वानी के पास ओएफसी कटने से बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित हुई थी जिसे तकनीकी टीम ने शाम पांच बजे ठीक कर सेवा बहाल की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed