फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Broken foot bridge connecting the villages

कई गांवों को जोड़ने वाला पैदल पुल टूटा

Wed, 06 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Wed, 06 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Broken foot bridge connecting the villages
पैदल पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

जगदंबा कालोनी में बना कई गांवों को जोड़ने वाला पैदल पुल बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ते के पास से बहने वाला छोटा नाला बारिश में भयंकर रूप धारण कर लेता है।

विज्ञापन


पुल टूटने से नौली, पिनारी, हपलेत, गडेरा, दिग्तोली, बयां आदि कई गांवों के लोगों को परेशानी होने लगी है। वर्तमान में पुल के नीचे की जमीन भू-कटाव के कारण बह गई है और पुल टूट चुका है। अगर पुल की जल्दी मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी केएस रावत ने बताया कि पुल सीमेंट का बना है तथा नाले के पानी से इस पुल के नीचे भूमि कटने से पुल का लिंटर टूट गया है लोग इसी टूटे पुल से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत से तत्काल पुल की मरम्मत की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिचरण सिंह ने बताया कि जो जेई पुल का आगणन बना रहा था, उसका ट्रांसफर हो गया है। नए सिरे से आगणन बनाकर डीएम के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed