फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Broke all previous records by generating 2.558 million units of electricity

Pithoragarh News: 2.558 मिलियन यूनिट बिजली बनाकर तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड

Fri, 24 Jul 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Broke all previous records by generating 2.558 million units of electricity
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के टनकपुर पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन में नया कीर्तिमान बनाया है। महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि पावर स्टेशन ने 23 जुलाई को 2.558 मिलियन यूनिट रिकॉर्ड बिजली पैदा कर अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व टनकपुर पावर स्टेशन में एक दिन का सर्वाधिक उत्पादन 2.548 मिलियन यूनिट 10 सितंबर 2025 के दिन हुआ था। महाप्रबंधक ने इस शानदार उपलब्धि के लिए अपनी पूरी टीम के अधिकारियों, कर्मियों और संविदा कर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी पूरी टीम के अनुशासन, समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता, कुशल प्रचालन आयोजन, कठिन परिश्रम और टीम भावना से ही संभव हो पाया है।
उन्होंने बताया कि शारदा नदी में पर्याप्त पानी मिलने से समय पर देय लक्ष्य पूरा किया जाता है। कई बार पर्वतीय वर्षा से नदी में आने वाले मलबे के कारण साफ पानी प्रवाहित होने तक भी उत्पादन बंद करना पड़ता है। गंदा पानी पावर चैनल में छोड़ने से पावर हाउस के जनरेटर के ब्लेड में घिसाव होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी बिजली उत्पादन के साथ ही सीएसआर के तहत पावर स्टेशन क्षेत्र में जनहित कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed