फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Broadband service stalled for eight months in Thal Sub Post Office, consumer upset

Pithoragarh News: थल उप डाकघर में आठ माह से ब्राडबैंड सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Broadband service stalled for eight months in Thal Sub Post Office, consumer upset
थल उप डाकघर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल उप डाकघर में पिछले आठ माह से ब्राडबैंड सेवा ठप है। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र ब्राडबैंड सेवा ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्राडबैंड सेवा के ठप होने से लोगों को रिकरिंग डिपोजिट, मंथली इनकम स्कीम, नये खाते खोलने, लेनदेन करने में दिक्कत हो रही है। उप डाकघर में कार्यरत कर्मचारी अपने दैनिक डाक के कार्य को नेट से करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में उप डाकघर में एक निजी कंपनी का मॉडम लगाया हुआ है। जिसकी इंटरनेट स्पीड धीमी होने से कार्य नहीं हो पा रहा है। उप डाकघर थल के प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि इसकी सूचना दूर संचार विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन बीएसएनएल ने इतने लंबे समय से अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। बीएसएनएल के उप मंडलीय अभियंता अजय पांडे नोडल लीज लाइन अल्मोड़ा का कहना है कि डाक विभाग को फाइबर लाइन के लिए आवेदन करने को कहा गया था। उन्होंने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है। एक सप्ताह के भीतर फाइबर लाइन को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed