{"_id":"664ce1c32780687236048026","slug":"bro-prepared-bailey-bridge-in-rag-cart-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-113550-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीआरओ ने रड़गाड़ी में तैयार किया बैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीआरओ ने रड़गाड़ी में तैयार किया बैली ब्रिज
Tue, 21 May 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी-मिलम रोड पर तैयार बैली ब्रिज। स्रोत : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल 36 दिन पूर्व रड़गाड़ी में ध्वस्त हो गया था। सीमा सड़क संगठन ने यहां सौ मीटर लंबा बैली ब्रिज तैयार कर दिया है। इस ब्रिज के बनने से माइग्रेशन पर जाने वाले ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों को राहत मिली है।
मुनस्यारी-मिलम सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पुल बीती 13 अप्रैल को ध्वस्त हो गया था। इससे मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई थी। बीआरओ से 22 दिन पूर्व मार्ग में सौ मीटर पुल बनाने का कार्य शुरू किया। पुल ध्वस्त होने से ग्रामीणों के साथ ही चीन सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद जवानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
साथ ही ग्रीष्मकालीन प्रवास पर जाने वाले 12 गांव के लोग भी परेशान थे। बैली ब्रिज तैयार होने से ग्रामीण अब आवाजाही करने लगे हैं। इधर, एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि मिलम सड़क पर पिछले सप्ताह संयुक्त टीम निरीक्षण के लिए भेजी गई थी। सड़क पर बैली ब्रिज बन जाने से सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही प्रवास पर जाने वाले ग्रामीणों को सुविधा होगी।