{"_id":"5bb79df4867a5535667f66eb","slug":"british-mountaineer-nanda-devi-leaves-for-east-fatah","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पर्वतारोही नंदा देवी ईस्ट फतह के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश पर्वतारोही नंदा देवी ईस्ट फतह के लिए रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी से रवाना होता पर्वतारोही दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड का दो सदस्यीय पर्वतारोही दल उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी ईस्ट फतह के लिए रवाना हुआ। दोनों पर्वतारोही करीब 25 दिनों तक नंदा देवी पर्वत पर पर्वतारोहण का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड के पर्वतारोही जॉन जेम्स कुुक और डेविड शेरपा शुक्रवार को मुनस्यारी से रवाना हुए, जो अल्पाइन स्टाइल में पर्वतारोहण करेंगे। नंदा देवी ईस्ट की ऊंचाई 7430 मीटर है। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली से दल के लॉयजन ऑफिसर के लिए आइस संस्था के पर्वतारोही मनीष कसनियाल का चयन किया गया है।
विज्ञापन
दल लीलम, बुगडियार, रेलकोट, मरतोली, ल्वानसमान पट्टी, नंदा देवी बेस कैंप, कैंप ए, बी, सी पड़ावों से होते हुए नंदा देवी तक पहुंचेगा। टीम के सदस्य बेस कैंप में सफाई अभियान भी चलाएंगे। टीम में गाइड मंगल पंवार, हीरा सिंह, गंगा सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन