फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bring an affidavit, then get a pure copy of the family register.

Pithoragarh News: शपथ पत्र लाओ, तब परिवार रजिस्टर की शुद्ध प्रति पाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bring an affidavit, then get a pure copy of the family register.
नगर पालिका कार्यालय, गंगोलीहाट। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पालिका क्षेत्र में लोगों के लिए परिवार रजिस्टर की छोटी गलती दूर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। बगैर शपथ पत्र के परिवार रजिस्टर की गलतियों में सुधार न होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नाम, जन्मतिथि सहित अन्य गलतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। इसके लिए शपथ पत्र मांगकर लोगों की दिक्कत बढ़ाई जा रही है। ऐसे में लोग धनराशि खर्च कर शपथ पत्र बनाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड को मुख्य दस्तावेज माना गया है। इसमें संबंधित व्यक्ति की जन्मतिथि, सही नाम सहित अन्य जानकारी दर्ज होती है। उसके शैक्षिक दस्तावेज में भी यह जानकारी दर्ज की जाती है। पालिका के पास उपलब्ध परिवार रजिस्टर पंजिका में कई गलतियां हैं। इन्हें बगैर शपथ पत्र के दूर नहीं किया जा रहा है। आधार कार्ड और शैक्षिक दस्तावेजों की जानकारी मानने से इनकार करने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। पालिका की तरफ से लोगों को गलतियों को दूर करने के लिए नोटरी किया हुआ शपथ पत्र मांगा जा रहा है। ऐसे में लोग धनराशि खर्च कर बांड पेपर निकालने के साथ नोटरी कराने के लिए वकीलों के यहां चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन

---------------
10 साल बाद भी जन्म और मृत्यु का डाटा रजिस्टर में अंकित नहीं कर सकी पालिका
गंगोलीहाट। नगर में सात ग्राम पंचायतों को मिलाकर गंगोलीहाट को 10 साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला। वर्ष 2022 में इसे नगर पालिका बनाया गया। निकाय का दर्जा मिलने के 10 साल बाद भी जन्म और मृत्यु का डाटा रजिस्टर में अंकित नहीं किया जा सका है। जन्मतिथि वाले कॉलम में दिनांक और महीने का ब्योरा गायब है। जब लोग परिवार रजिस्टर की नकल के लिए पालिका पहुंच रहे हैं तो उन्हें इस बात की जानकारी मिल रही है। पालिका अपनी कमियों पर पर्दा डालते हुए लोगों से इस गलती को दूर करने के लिए शपथ पत्र बनाने का दबाव डाल रही है। ऐसा करना उनकी मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कई लोग बगैर काम के लौट रहे हैं घर
गंगोलीहाट। लोग दूर-दराज से परिवार रजिस्टर की नकल निकालने, इसकी कमी को दूर करने के लिए पालिका पहुंच रहे हैं। कई बार शपथ पत्र न बनने से लोगों को लौटना पड़ रहा है। इसमें उनका धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है।
---------------
कोट-
परिवार पंजिका में अशुद्धियां दूर करने के लिए शपथ पत्र लिया जा रहा है। इसके आधार पर ही गलतियों को दूर किया जा रहा है।
आरपी बेंजवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed