फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bright sunshine throughout the day in Pithoragarh, weather changed in the evening

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में दिन भर चटख धूप, शाम को मौसम ने बदली करवट

Sat, 03 Feb 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine throughout the day in Pithoragarh, weather changed in the evening
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले भर में दिन भर मौसम साफ रहा। दिन भर चटख धूप खिली रही। शाम होते ही अचानक बादल आने से ठंड में इजाफा दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए आग और हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चटख धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार रात मौसम के साफ रहने से निचले इलाकों में सुबह के वक्त पाले की सफेद चादर देखी गई। सुबह के वक्त पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। सड़कों में पाला पड़ने से वाहन रपट रहे हैं। इसके बाद भी नियमित चूने का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मुनस्यारी में भी शाम तक शानदार धूप खिली रही। पर्यटकों ने बर्फ से लकदक चोटियों के दर्शन किए। देर शाम मुनस्यारी में भी घने बादल छाए रहे। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र आदि कैलाश, ओम पर्वत सहित कई अन्य हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

--------
उच्च हिमालय में बर्फबारी
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देर शाम हल्का हिमपात हुआ। बर्फीली हवाएं चलने से लोगों ने ठंड महसूस की। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती ठंड लोगों के लिए बनी परेशानी

चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में सुबह शाम कड़ाके की ठंड से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सुबह पाला और दोपहर बाद ठंडी हवाओं के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से मुख्यालय के मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था राहगीरों, व्यापारियों और लोगों के लिए की गई है। संवाद

--------------
दीवार से टकराया वाहन
पिथौरागढ़। शुक्रवार देर शाम पिथौरागढ़ से डीडीहाट जा रहा एक वाहन कोहरे के कारण नैनीपातल क्षेत्र में दीवार से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी को भी हल्का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed