फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bridge under construction on Gori river swinging between two departments

Pithoragarh News: दो विभागों के बीच झूल रहा गोरी नदी पर निर्माणाधीन पुल

Mon, 22 May 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bridge under construction on Gori river swinging between two departments
बंगापानी के गोरी नदी पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
बंगापानी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला निर्माणाधीन पुल लोनिवि और ऊर्जा निगम के बीच झूल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पुल का कार्य कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम आलम-दारमा, मदरमा, धामी गांव और माणी-धामी को जोड़ने के लिए गोरी नदी पर मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल का निर्माण शुरू हुए तीन साल हो गए हैं। बड़ी मुश्किल से पुल का एलाइंमेंट कार्य पूरा हो पाया। अब ऊर्जा निगम की 11 केवी की लाइन पुल के बीचोबीच पड़ने से कार्य अटक गया है। इस संबंध में लोनिवि अधिकारियों से बात करने पर वह ऊर्जा निगम की लेटलतीफी से कार्य में विलंब होने की बात कहते हैं। इधर ऊर्जा निगम के जेई जगदीश भट्ट का कहना है कि दो विभागों का मामला होने से देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि एक-दो हफ्ते में बिजली लाइन को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पिछले छह साल से कार्य चल रहा है। इसके बाद सड़क को दूसरी ओर से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण होना है और तभी से काम रुका हुआ है। गांवों की करीब सात हजार की आबादी सड़क बनने की आस लगाए बैठी है। प्रधान दारमा चंद्र सिंह धामी और प्रधान मदरमा उमेश सिंह धामी का कहना है कि नौ स्वतंत्रता सेनानी और एक वीर चक्र विजेता के गांव होने के बावजूद सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा है। मानसून आने वाला है ऐसे में पुल का कार्य नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने शीघ्र पुल का कार्य शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed