फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Bridge broken on Sensar road on Munsiyari-Milam road connecting China border, two injured.

उत्तराखंड : चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर सेनर गाड़ में बना पुल टूटा, नदी में समाई पोकलैंड

Mon, 22 Jun 2020 08:41 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Bridge broken on Sensar road on Munsiyari-Milam road connecting China border, two injured.
poke land - फोटो : amar ujala

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनर गाड़ बना पुल सोमवार को टूट गया। हादसा उस समय हुआ जब पुल से पोकलैंड मशीन लदा ट्राला गुजर रहा था। ट्राले में लदी पोकलैंड मशीन नदी में समा गई। हादसे में ट्राला चालक और पोकलैंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


उत्तराखंड : चीन सीमा पर पहुंचे सेना के शीर्ष अधिकारी, अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के लिए भरी उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार चल रहा है। मशीन सड़क निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी। ट्राला वाहन संख्या यूके 04 सीबी 5138 के पुल से चढ़ते ही पुल सेनर गाड़ में समा गया।

हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्राला चालक गोवर्धन सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा और पोकलैंड ऑपरेटर लखविन्दर सिंह निवासी पंजाब को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायलों के स्वास्थ्य में सुधार है।

पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क कटा

सेनरगाड़ में पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क टूट गया है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी रास्ते से भारतीय जवानों को रसद और खाद्य सामग्री पहुंचा जाती है।

एक दर्जन से अधिक माइग्रेशन गांवों का संपर्क टूटा

सेनर गाड़ में पुल टूटने से सीमांत के दो दर्जन से अधिक माइग्रेशन गांवों का मुनस्यारी मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुल के टूटने से धापा, क्वीरीजिमिया, साईपोलो, लीलम, बुईपातों सहित मल्ला जोहार के मिलम, विल्जू, बूर्फू टोला पांछू, लास्पा, गनघर, खिलाच रिलकोट गांव का संपर्क टूट गया है।

मना करने के बाद भी चालक ने पुल से गुजार दिया ट्राला

मिलम मार्ग पर मना करने के बावजूद ट्राला चालक ने पोकलैंड से लदे वाहन को पुल के ऊपर से गुजार दिया। पुल टूटने के दौरान बनाए गए वीडियो में पुल का चौकीदार पुल पर ट्राला ले जाने से मना करते साफ सुना जा सकता है। सामरिक महत्व की सड़क पर बने पुल के चौकीदार खड़क सिंह ने बताया कि उसने बिना अनुमति पोकलैंड मशीन से लदे ट्राला को पुल से ले जाने को मना किया था। लेकिन चालक ने नहीं माना। 

चौकीदार खड़क सिंह ने बताया कि ट्राला चालक ने यह भी कहा था कि पुल को कुछ नहीं होगा। लोगों का कहना है कि ये पुल पहले भी कॉर्नर में टूट गया था। कार्यदायी संस्था को ठीक करने को कहा गया था, लेकिन पुल ठीक नहीं किया गया। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह धर्मशक्तू का कहना है कि यह पुल पहले भी टूट चुका है। इस पुल को हल्के वाहनों के प्रयोग के लिए बनाया गया था। इस मामले में एबीसीआई कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर केशव जोशी ने बताया कि ट्राला चालक को पुल क्रॉस नहीं करने को कहा गया था। इसके बावजूद वह नहीं माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed