{"_id":"5f47e2778ebc3e17600b8c52","slug":"boxing-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld394821671","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग खिलाड़ी साई के कोचों से ले रहे आनॅलाइन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग खिलाड़ी साई के कोचों से ले रहे आनॅलाइन प्रशिक्षण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम कोरोना के कारण मार्च से जारी लॉकडाउन के बाद से वीरान है। स्टेडियम में गूंजने वाली कोचों और खिलाड़ियों की आवाज बंद है। 21 मार्च तक सभी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया, लेकिन 23 मार्च से जारी लॉकडाउन के बाद से खेल गतिविधियां ठप हैं। कोरोना के कारण बॉक्सिंग के खिलाड़ी साई से ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2019-20 में हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स खेल में 679 खिलाड़ी पंजीकृत थे, लेकिन कोरोना के कारण 2020-21 के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं हो पाया। इस कारण खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन खेलों का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक भी बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हालांकि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के 27 बॉक्सिंग खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण सभी बॉक्सिंग खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए था, लेकिन संचार और भौगोलिक स्थिति के कारण प्रशिक्षण बिना रुकावट के हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
पिथौरागढ़ में पांच माह से 17 कोच बेरोजगार
पिथौरागढ़। कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन से विभिन्न खेलों के 17 कोच बेरोजगार हैं। बॉक्सिंग के छह, फुटबॉल के तीन, एथलेटिक्स और वॉलीबाल के दो, हॉकी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और क्रिकेट के एक-एक कोच पांच माह से घर पर बेरोजगार बैठे हैं। 31 मार्च को सभी को कांट्रेक्ट खत्म हो गया था। कोरोना के कारण नया कांट्रेक्ट शुरू नहीं हो पाया। स्टेडियम में बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, क्रिकेट और देव सिंह खेल मैदान में बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल और खेल मैदान नैनीसैनी में बॉक्सिंग और आठगांव शिलिंग में फुटबॉल, बॉक्सिंग और डीडीहाट में वॉलीबाल, झोलखेत में फुटबॉल, जीआईसी पांखू में एथलेटिक्स, जीआईसी देवलथल में बॉक्सिंग, साई एक्सटेंशन सेंटर में बॉक्सिंग कोच बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
साई ऑनलाइन बॉक्सिंग का प्रशिक्षण चला रहा है। जिसमें खिलाड़ी अपने प्रशिक्षण का वीडियो कोच को भेजते हैं। कोच उनके वीडियो देखने के बाद खामियों को बताते हैं। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल के 20 और छह स्थानीय खिलाड़ी शामिल हैं। कोरोना के कारण विभिन्न खेलों में नए सत्र के लिए प्रवेश नहीं हो सका है।
- संजीव पौरी, जिला क्रीड़ाधिकारी, पिथौरागढ़